फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: स्कूलों में गर्मी से बिगड़ी बच्चों की हालत, बेहोश हुए बच्चे, घबराए अभिभावक-शिक्षक

Sat, 22 Jul 2023 01:50 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

रोजाना की तरह विद्यालय परिसर में बच्चे कमरों में बैठकर पढ़ाई कर रहे थे। यकायक गर्मी के चलते बच्चों की तबियत बिगड़ने लग गई। धीरे-धीरे बच्चे कक्षाओं में गर्मी के चलते घबराने लगे और कुछ बच्चे बेहोश हो गए। वहीं कुछ बच्चों ने तो उल्टियां कर दी।
विज्ञापन
गर्मी से बेहोश स्कूली बच्चे जमीन पर लेटे हुए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस जिले के कई परिषदीय विद्यालयों में शुक्रवार को गर्मी के चलते बच्चों की हालत बिगड़ गई। बच्चों की तबियत बिगड़ते ही परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों में खलबली मच गई। तबियत बिगड़ने से एक दर्जन बच्चे गर्मी से बेहोश हो गए। इसके चलते अभिभावकों व स्कूलों के शिक्षक घबरा गए। आनन-फानन में शिक्षकों ने चिकित्सा विभाग को सूचना दी। सूचना पर पहुंची चिकित्सा विभाग की टीम ने स्कूलों में पहुंचकर बच्चों का उपचार किया। कई घंटे बाद बच्चों की हालत सामान्य हो सकी।

विज्ञापन

 
संविलियन विद्यालय अहबरनपुर में रोजाना की तरह विद्यालय परिसर में बच्चे कमरों में बैठकर पढ़ाई कर रहे थे। यकायक गर्मी के चलते बच्चों की तबियत बिगड़ने लग गई। धीरे-धीरे बच्चे कक्षाओं में गर्मी के चलते घबराने लगे और कुछ बच्चे बेहोश हो गए। वहीं कुछ बच्चों ने तो उल्टियां कर दी। इस नजारे को देखते ही विद्यालय में तैनात शिक्षक गिर्राज किशोर घबरा गए। उन्होंने अन्य शिक्षकों की मदद से बच्चों को कक्षाओं से बाहर खुले आसमान में लाकर बैठाया। 

विज्ञापन


इस दौरान कक्षा 6 की नीलम, प्रिया, पायल,सपना,  गुंजन, कक्षा 7 की प्रतिज्ञा, पूनम, अंजली, कक्षा 8 की मोनिका,शिफा  की तबियत इतनी बिगड़ गई कि बच्चे कक्षाओं में बेहोश हो गए। बच्चों के बेहोश होते ही  शिक्षक गिर्राज किशोर ने तत्काल इस बात की सूचना स्वास्थ्य विभाग को दी। सूचना पाकर स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर ओआरएस के घोल बच्चों को पिलाएं। वहीं नेत्र संक्रमण को लेकर आई ड्राप दीं। वहीं दूसरी ओर अभिभावकों को जैसे ही बच्चों के तबियत बिगड़ने की सूचना मिली तो सूचना पाकर अभिभावक भी स्कूल पहुंच गए। स्कूल पहुंचकर अभिभावकों ने गर्मी को देखते हुए बच्चों को संभाला और अपने साथ घर लेकर आ गए।

विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों में अधिकाधिक संख्या में बच्चों को हुआ आई फ्लू

जिले के ज्यादातर परिषदीय विद्यालयों में नेत्र संक्रमण तेजी से फैल गया है। इस कारण अधिकाधिक संख्या में बच्चों में नेत्र संक्रमण फैल गया है। यह संक्रमण एक बच्चे से दूसरे बच्चे में तेजी से फैल रहा है। अब यह संक्रमण शिक्षकों व अभिभावकों में भी फैलता जा रहा है। इस कारण शिक्षक सहमे हुए हैं। 

सुबह से ही विद्यालय परिसर में नही  थी बिजली
संविलियन विद्यालय अहबरनपुर में शुक्रवार की सुबह से बिजली न आने के कारण यह हालत हुई। बिजली न आने के कारण बच्चे तेज गर्मी को बर्दास्त नहीं कर सके।बिजली न होने के कारण स्कूल में लगे पंखे बंद पड़ रहे।  इस कारण यकायक बच्चों की तबियत बिगड़ने लगी। करीब 12 बजे जाकर बिजली आ पाई , इसके बाद स्कूल प्रशासन ने राहत की सांस ली। 



संविलियन विद्यालय पवलोई में भी बिगड़ी बच्चों की तबियत
तेज गर्मी में लगातार बच्चों की तबियत बिगड़ने के मामले सामने आ रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को संविलियन विद्यालय पवलोई में भी अध्ययन कार्य के दौरान 6 बच्चों की तबियत बिगड़ गई। विद्यालय में कक्षा 3 के वरुण, कक्षा 4 की स्वाति, कक्षा 5 के आयुष, कक्षा एक के तीन बच्चों की तबियत बिगड़ गई। तबियत बिगड़ने के बाद बच्चों को घर भेजा गया है। 

संविलियन विद्यालय कोटा भी बच्चा हुआ बेहोश
संविलियन विद्यालय कोटा में भी गर्मी के चलते बच्चों की तबियत बिगड़ गई। यहां करीब 50 बच्चों को आई फ्लू हो गया है। इस कारण सभी शिक्षक भी सहमे हुए हैं। इसी क्रम में शुकवार को कक्षा 5 का मुन्नु भी गर्मी के चलते बेहोश हो गया। 

अधिशासी अभियंता विद्युत को स्कूल समय में बिजली की आपूर्ति पूरी दिए जाने के लिए पत्र भेजा गया है। गर्मी के चलते बच्चों की तबियत बिगड़ने की  जानकारी मिली है। स्वास्थ्य विभाग की टीमों को नेत्र संक्रमण को लेकर पत्र दिया गया है। नेत्र संक्रमण को लेकर परिषदीय स्कूलों में आई ड्राप दी जा रही है। जल्द ही समय परिवर्तन को लेकर भी विचार किया जाएगा। -उपेंद्र गुप्ता, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें