- निर्भय हाथरसी
- अमर सिंह पांडेय, पूर्व ब्लॉक प्रमुख
- हुकुम चंद ओसवाल
- श्री कृष्ण दुबे
- धर्मपाल मेहरा
- जगदीश पंकज
- नरेंद्र दीपक
- किशन लाल अटल
- पदम चंद ओसवाल
- सुनील ओसवाल
- गिर्राज किशोर सौखिया
आज होगी मेले के संबंध में बैठक
112वें लक्खी मेला श्रीदाऊजी महाराज के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसको जिले के व्यापारियों, सभ्रांत नागरिकों, जनप्रतिनिधियों सहित अन्य लोगों को प्रशासन ने विचार विमर्श व सुझाव के लिए आमंत्रित किया है। कोरोना काल को छोड़कर प्रतिवर्ष जनपद के प्रसिद्ध मंदिर श्रीदाऊजी महाराज पर लक्खी मेले का आयोजन होता है। प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट प्रथम प्रज्ञा यादव ने बताया कि 26 जुलाई को दोपहर 12.30 बजे जिलाधिकारी अर्चना वर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में मेले के संबंध में विचार-विमर्श व सुझाव प्राप्त करने के लिए बैठक होगी।
बैठक के निमंत्रण पत्र में अगर मृतकों के नाम शमिल हैं, तो इसकी जानकारी ली जाएगी। मामला गंभीर है। इस त्रुटि को दूर कराया जाएगा। -डॉ. बसंत अग्रवाल, एडीएम वित्त एवं राजस्व