फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देर शाम आई आंधी से सामान्य जन-जीवन अस्त-व्यस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन


शुक्रवार की देर शाम आई आंधी ने कई इलाकों में सामान्य जन-जीवन को प्रभावित किया। कई स्थानों पर छप्पर उड़ गए और होर्डिग्स उखड़ गए। मुरसान में आंधी से छप्पर के नीचे दबकर दो लोग घायल हो गए। वहीं मौसम विभाग से प्राप्त मौसम पूर्वानुमान और चेतावनी के बाद यहां जिला प्रशासन ने भी अलर्ट जारी किया है।

कई दिन से भीषण गर्मी पड़ रही है। इससे लोग आकुल हैं। शनिवार की शाम को जिले के कई इलाकों में एकाएक तेज आंधी आई। मुरसान में कई पेड़ इससे टूट गए और छप्पर उड़ गए। होर्डिग्स भी उखड़ गए। विद्युत सप्लाई ठप हो गई आंधी से मुरसान में फुटपाथ पर रहने वाली रनिया का छप्पर उड़ गया और इससे मलबे के नीचे वह व उसके दो बच्चे दब गए।
विज्ञापन


यह दोनों चोटिल हो गए। इन्हें लोगों ने जैसे-तैसे बाहर निकाला। वहीं डीएम डॉ. अशोक कुमार शुक्ला ने बताया है कि 5 से 7 अपै्रल सुबह 7.30 बजे के बीच जिले में धूलभरी आंधी, तेज हवा (40-50 किमी प्रति घंटे) की रफ्तार से, बिजली गिरना तथा गरज के साथ हल्की बारिश होने की आशंका है। उन्होंने लोगों को आगाह कि आंधी/तूफान के समय वाहन न चलाएं।
विज्ञापन


वाहन को किसी सुरक्षित जगह पर खड़ा करें, किसी पेड़, विद्युत खंभे, होर्डिंस, स्वयं अथवा अपने पड़ौसी के कच्चे-जर्जर मकान/इमारत/दीवार से तत्काल दूर सुरक्षित खुले स्थान पर चले जाएं। बच्चों को बाहर न निकलने दें, विद्युत उपकरणों से दूर रहें। कोई अप्रिय घटना घटित होने पर उसकी सूचना कंट्रोल नंबर 100 पर दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें