फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनाज घोटाला: आधार लिंक करने वाले कंपनी के अनुबंध निरस्तीकरण की कार्रवाई तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन

हाथरस। अनाज घोटाले को लेकर अभी कार्रवाई का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। यहां जिले में हुए अनाज घोटाले में संलिप्त पाई गई आधार फीडिंग कंपनी केडीएस के खिलाफ भी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। यहां विभाग की ओर से जिले में काम कर रही कंपनी का अनुबंध निरस्त करने की तैयारी की जा रही है। अनुबंध को निरस्त करने के लिए विभागीय अधिकारियों की ओर से पत्रावली को डीएम को भेज दिया गया है।

वहीं विभाग की ओर से शासन को आधार फीडिंग के लिए ऑपरेटर दिए जाने के बारे में जानकारी दे दी गई है। जिले में 1,064 राशन कार्डों को पांच आधार कार्डों से लिंक कर खाद्यान्न की कालाबाजारी की जा रही थी। इस मामले में विभाग की ओर से एक ऑपरेटर सहित नौ कोटेदारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई थी। अब विभाग ने इस मामले में संलिप्त आधार फीडिंग कंपनी पर भी कार्रवाई तेज कर दी है। विभाग की ओर से जल्द ही उसका अनुबंध निरस्त कर दिया जाएगा। इस कार्रवाई को लेकर अन्य कंपनियों में भी खलबली मच गई है। वहीं विभाग की ओर से अन्य ऑपरेटर मुहैया कराने के लिए शासन को पत्र भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल विभागीय स्तर पर बमुश्किल आधार को राशन कार्डों से लिंक किया जा रहा है। वहीं नए राशन कार्डों की छंटनी का काम भी पूरे दिन कार्यालय में होता रहा। विभाग की ओर से जल्द ही नए राशन कार्डों का वितरण कोटेदारों को करा दिया जाएगा। अगले माह से नए कार्डों के जरिए ही शहरी क्षेत्र में खाद्यान्न का वितरण हो सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें