फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

114 पंचायतों में एनजीओ बंाटेंगे एमडीएम

Tue, 01 Mar 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। एमडीएम वितरण में सहयोग नहीं करने वाली जिले की 114 ग्राम पंचायतों में अब एनजीओ के माध्यम से एमडीएम का वितरण कराया जाएगा। इसका मकसद बच्चों को समय और नियमित रूप से खाना उपलब्ध कराना है, ताकि ग्राम पंचायतों और हैडमास्टरों के आपसी मतभेदों का असर एमडीएम वितरण पर नहीं पड़ सके। जिले के नगरीय क्षेत्र के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक एवं संबद्ध प्राइमरी वाले इंटर कॉलेजों में एनजीओ के माध्यम से एमडीएम का वितरण कराया जा रहा है, जबकि ग्रामीण क्षेत्र में ग्राम शिक्षा समिति के माध्यम से योजना का संचालन किया जा रहा है। लेकिन जिले की 114 ग्राम पंचायतों ने डीसी एमडीएम और बेसिक शिक्षा अधिकारी को लिखित रूप से पत्र सौंपकर एमडीएम का वितरण कराने से इंकार कर दिया है।बेसिक शिक्षा अधिकारी देवेंद्र कुमार गुप्ता ने इस संबंध में डीएम शमीम अहमद को अवगत कराया। डीएम ने इस समस्या से निपटने के लिए जिन ब्लॉक के नगर क्षेत्र में जो एनजीओ एमडीएम का वितरण कर रहे थे, उन ब्लॉकों की ग्राम पंचायतों को उसी एनजीओ से एमडीएम का विधिवत रूप से वितरण करने के आदेश जारी कर दिए हैं। 
विज्ञापन

-डीएम के निर्देश पर ग्राम पंचायतों में बंद पडे़ एमडीएम के वितरण के लिए संबंधित ब्लॉकों के एनजीओ को एमडीएम वितरण के आदेश जारी कर दिए हैं, जिससे विधिवत रूप से एमडीएम का वितरण किया जा सके।-देवेंद्र कुमार गुप्ता, बीएसए हाथरस
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें