फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रहेगा मतगणना स्थल

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन


जिला प्रशासन ने 23 मई को होने वाली मतगणना को लेकर तैयारियों को मूर्त रूप देना शुरू कर दिया है। शनिवार को डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार व एडीएम डॉ. अशोक कुमार शुक्ला ने मतगणना स्थल एमजी पॉलीटेक्निक पहुंच कर तैयारियों का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय में अपने काम को पूरा करने के निर्देश दिए। वहीं इंटरनेट सेवा व परिसर में सीसीटीवी कैमरों द्वारा निगरानी किए जाने के निर्देश दिए।

शनिवार को मतगणना स्थल का डीएम व एडीएम ने संबंधित अधिकारियों के साथ मौका मुआयना किया। निरीक्षण के दौरान बैरीकेटिंग के बीच की दूरियां, कार्मिकों के लिए अलग बैरीकेटिंग, मुख्य द्वार से सीधे विधानसभा बार बैरीकेटिंग बनाए जाने के निर्देश दिए। तीनों विधानसभा क्षेत्रों की गणना को लेकर गेट बनाए जाने के भी निर्देश दिए। वहीं पूरे परिसर में सीसीटीवी कैमरों द्वारा निगरानी रखने और कंट्रोल रूम से लगातार कनेक्टिविटी बनाए रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पूरे परिसर की सीसीटीवी कैमरों के जरिए रिकॉर्डिंग भी की जाए, ताकि जरूरत पड़ने पर फुटेज देखे जा सकें। वहीं मतगणना के प्रत्येक चक्र को आयोग को अपडेट किए जाने को लेकर इंटरनेट कनेक्शन हाई स्पीड रखे जाने के निर्देश दिए। एडीएम डॉ. अशोक कुमार शुक्ला ने पूरा परिसर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रहेगा। मतगणना की तैयारियों को जल्द से जल्द पूरा किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें