फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पंचायत के ठेका पर रखे सफाई कर्मचारियों ने दी आंदोलन की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, (सहपऊ) हाथरस।
विज्ञापन


नगर पंचायत में ठेका पर रखे सफाई कर्मचारियों को वित्तीय वर्ष समाप्त होते ही काम से हटा दिया गया है। इससे ठेके पर रखे गए कर्मचारियों में काफी रोष व्याप्त है। पहले तो इन लोगों ने चेयरमैन एवं ईओ से बातचीत कर इस समस्या का समाधान करने का प्रयास किया। लेकिन, जब समस्या का कोई समाधान नहीं निकला तो सभी ने मिलकर एक शिकायती प्रार्थना पत्र पंजीकृत डाक से निदेशक स्थानीय निकाय लखनऊ, जिलाधिकारी हाथरस एवं उप जिलाधिकारी सादाबाद को भेजकर उनकी समस्या का समाधान कराने की अपील की है।

सफाई कर्मियों का कहना है कि चेयरमैन उनके प्रति द्वेष की भावना रखते हैं। उनलोगों के बीच 15 मार्च को एक समझौता हुआ था। जिसका अब चेयरमैन उल्लंघन कर रहे हैं। शिकायत करने वालों में आकाश, शशि, राजीव, अजय, राहुल, विजय कुमार, गनेश, अर्जुन, चंद्र प्रकाश, रामा देवी, विनय कुमार, चंदन, रवि प्रकाश, सूरज, मनोज कुमार, उमेश, शंकर लाल, राज कुमार, रजनी पाल अतुल आदि हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, चेयरमैन विपन वशिष्ठ का कहना है कि नगर पंचायत की सफाई का ठेका एक वित्तीय वर्ष के लिए होता है। चुनाव आचार संहिता लागू होने के कारण इस वर्ष सफाई का ठेका नहीं उठा है जैसे ही आचार संहिता समाप्त हो जाएगी उसी दिन सफाई का ठेका उठा दिया जाएगा। इसके बाद सफाई के ठेकेदार का काम है कि वह नगर की सफाई किन लोगों से कराएं। ठेका कर्मचारियों ने मेरी ऊपर जो आरोप लगाए है वह सरासर गलत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें