न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
विभिन्न समस्याओं को लेकर माध्यमिक शिक्षक संघ पांडेय गुट में गुस्सा है। इसके चलते मूल्यांकन का बहिष्कार करने की बात कही जा रही है। आज डीआईओएस से संघ प्रतिनिधिमंडल मुलाकात करेगा।
यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं का आठ मार्च से शहर के तीन विद्यालयों में बने केंद्रों पर मूल्यांकन शुरू होगा। लेकिन इससे पहले ही शिक्षक संघ पाण्डेय गुट ने मूल्यांकन कार्य बहिष्कार का ऐलान किया है।
शिक्षक संघ के धर्मेंद्र सिंह सैनी और प्रदेश मंत्री डॉ.भोजकुमार शर्मा ने बताया कि पुरानी पेंशन बहाली, सभी शिक्षकों का विनियमितीकरण और वित्तविहीन शिक्षकों को सम्मानजनक मानदेय आदि समस्याओं को लेकर मूल्यांकन का बहिष्कार किया जाएगा। इससे पूर्व शुक्रवार को संघ का प्रतिनिधि मंडल डीआईओएस से मुलाकात करेगा।