फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस डिपो में संविदा नियुक्ति में फिर आया फर्जीवाड़ा सामने

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला हाथरस।
विज्ञापन

हाथरस डिपो में टिकटों के फर्जीवाड़े के बाद अब संविदा चालक की नियुक्ति में फर्जीवाड़ा सामने आया है। कुछ चालक लंबे समय से ड्यूटी नहीं आ रहे थे। इस कारण शनिवार को डिपो के एआरएम ने एक नियमित परिचालक सहित छह संविदा चालक-परिचालकों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है, जिससे डिपो के चालक-परिचालकों में खलबली मची हुई है।

बता दें कि हाथरस डिपो के अधिकारी टिकट के फर्जीवाड़े के बाद फूंक-फूंककर कदम रख रहे हैं। डिपो के दो संविदा चालकों ने नौकरी पाने के लिए फर्जी शैक्षिक प्रमाण पत्रों सहारा लिया, जिसका सत्यापन में खुलासा हुआ है। इसके अलावा एक नियमित चालक और दो संविदा चालक और दो परिचालक लंबे समय से अनुपस्थित चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को डिपो के प्रभारी एआरएम राजेश यादव ने इन सात कर्मियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया। नियमित परिचालक को सेवा से बर्खास्त किया गया। इस मामले में डिपो के प्रभारी एआरएम राजेश यादव का कहना है कि दो संविदा चालक के शैक्षिक प्रमाण पत्र फर्जी पाए गए हैं। दो संविदा चालक और दो परिचालक के अलावा एक नियमित परिचालक लंबे समय से बाहर चल रहा था। इन सभी को बाहर कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें