फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलईडी के रुपयों को हजम कर गए जेई

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

हाथरस। सरकार ने बिजली बचाने के लिए शहर के बिजलीघरों पर एलईडी बल्ब की बिक्री कराई, जिसमें से कुछ अवर अभियंताओं ने एलईडी की बिक्री तो कर दी, लेकिन एलईडी बिक्री के पैसे को पचा लिया है। एलइडी बिक्री का पैसा जमा नहीं होने पर अधिशासी अभियंता (भंडार) ने नाराजगी जताई है। संबधित अधिकारियों को पत्र भी भेजा है। खास बात यह है कि इन अवर अभियंताओं के तबादले भी हो चुके हैं।

बता दें कि शहर के बिजलीघरों पर शुरुआत में कोलकाता की एक कंपनी की एलईडी बल्ब बिक्री को रखवाए गए। इन बल्बों की बिक्री की जिम्मेदारी सब स्टेशन के अवर अभियंता को दी गई। इनके द्वारा लोगों को सस्ती दर बल्ब मुहैया कराए। एलईडी बल्ब बेचकर अवर अभियंताओं ने पैसे को पचा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बात का खुलासा ऑडिट में हुआ है। अब अधिशासी अभियंता भंडार ने संबधित एक्सईएन को पत्र लिखकर बल्ब के पैसा जल्द जमा करने की बात कही है। नाराजगी व्यक्त की है। खास बात यह है कि इन अवर अभियंताओं के देहात में तबादले भी कुछ माह पूर्व हो गए हैं। उनको पैसे जमा करने की सुधि नहीं हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें