फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवासियों के खाने पीने की व्यवस्था के लिए दिए 11 हजार रुपये

विज्ञापन
कोरोना वॉरियर्स को मुकुट पहनाकर स्वागत करते सपा नेता कुरैशी। - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला व्यापारियान के मुस्लिम समाज ने सोमवार की शाम कोठींगज मैदान में आयोजित कार्यक्रम में कोरोना वॉरियर्स का स्वागत व सम्मान किया गया। इस मौके पर सपा नगर अध्यक्ष शाहिद कुरैशी ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक डीके सिसौदिया का चांदी का मुकुट पहनाकर एवं अन्य पुलिसकर्मियों का फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर सपा नेता ने प्रवासी मजदूरों के खान-पान में सहयोग हेतु 11 हजार रुपये भी दिए। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक ने मुस्लिम समाज के लोगो से अपील की कि कोरोना वायरस का अभी तक कोई इलाज नही है इसलिए आप सभी लोग मास्क एवं सैनेटाईजर का प्रयोग करें तथा आवश्यक सामाजिक दूरी का पालन करें व दूसरों से कराएं ताकि इस महामारी से बचा जा सके।
इस मौके पर सभासद चांद कुरैशी, हाफिज शब्बीर, बबलू चौधरी, मौहम्मद परवेज, हाफिज कबीर, मुकीम कुरैशी आदि मौजूद थे।
वहीं प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना प्रचार-प्रसार अभियान के द्वारा नवागत कोतवाल डीके सिसौदिया का स्वागत किया गया। इस मौके पर योजना के जिला महामंत्री दिनेश वाष्र्णेय डैनी व नगर अध्यक्ष रवेन्द्र चौधरी ने कोतवाल को फूलमालाएं, दुपटटा पहनाकर व प्रतीक चिन्ह देकर उनका स्वागत किया। इस मौके पर जिला मंत्री प्रवीन गुप्ता, सारांश गर्ग, वरूण बिरला, आशीष गुप्ता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मदर टेरेसा फाउण्डेशन द्वारा भी नवागत कोतवाल का स्वागत किया गया। मदर टेरेसा फाउण्डेशन के प्रदेश महासचिव डा. नूर मौहम्मद, प्रदेश सचिव शैलेंद्र नगाईच एड., दिवाकर शर्मा एड., भोला ठाकुर, कपिल ठाकुर, अजय ठाकुर, कार्तिक संगर आदि ने फूलमालाएं पहनाकर व प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें