फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: डायरिया से पीड़ित 11 मरीज पहुंचे अस्पताल

विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती डायरिया के मरीज। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
गर्मी बढ़ने के साथ ही उल्टी-दस्त के मरीज भी बढ़ने लगे हैं। बृहस्पतिवार को सीएचसी का इमरजेंसी वार्ड उल्टी-दस्त एवं पेट दर्द के मरीजों से फुल हो गया। डॉ. शालिनी शर्मा ने बताया कि उल्टी-दस्त के मरीज बढ़े हैं। शुक्रवार को करीब 11 लोगों में डायरिया के लक्षण मिले, जिन्हें दवा दी गई। ओपीडी में भी ऐसे मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है।
विज्ञापन




ग्रामीण क्षेत्रों की पीएचसी पर भी मरीज बढ़े हैं। भीषण गर्मी, दूषित पानी व खराब खाने की वजह से यह समस्या बढ़ रही है। छोटे बच्चों और बुजुर्गों को ज्यादा परेशानी हो रही है। चिकित्सकों ने इन मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाएं दीं।



स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. पंकज ने कहा है कि तपती दोपहर में घर से बाहर न निकलें। अगर जरूरी हो तो सिर पर गमछा ओढ़ कर एवं पानी की बोतल लेकर ही घर से निकले। ओआरएस का घोल अवश्य पीएं। खुले में बिकने वाले खाद्य पदार्थों का सेवन करने से बचें। शुद्ध पानी पीएं। उल्टी-दस्त, कमजोरी या बुखार होने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें