2003 की सूची में नाम नहीं है। नाम हटाए जाने के कारण उन्हें सरकारी योजनाओं और पहचान सत्यापन में भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा।-अशोक चौधरी, गांव अरोठा
2003 की मतदाता सूची में नाम नहीं है। कई बार बीएलओ से सम्पर्क किया है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ है। बीएलओ से संपर्क कर फार्म भर रहे हैं, लेकिन समाधान में देर होने से परेशानी और बढ़ रही है।-दीपक चौधरी, नगला चौधरी
माता-पिता व पारिवारीजनों की जानकारी करना बड़ा मुश्किल हो रहा है, पुराने रिकॉर्ड भी जानकारी नहीं हो पा रही है। भाग संख्या विधानसभा भी नहीं पता है जिससे हमें काफी समस्याओं से गुजरना पड़ रहा है। जगह-जगह फोन कर जानकारी कर रहे हैं पर सही तरीके से जानकारी नहीं मिल पा रही है।-नरेंद्र कुमार सेंगर, जंक्शन।
पुराने रिकॉर्ड को ढूंढने में काफी समय लग रहा है। काफी समय से पुराना रिकॉर्ड उठाकर हमने कभी देखा नहीं है। हमें काफी समस्या हो रही है । पत्नी के मायके पक्ष के लोगों की डिटेल लेना मुश्किल हो रहा है।-अरुण कुमार सारस्वत, टिकारी।
पूर्व जिलाध्यक्ष ने भरवाए एसआईआर फॉर्म
हाथरस में पोलिंग स्टेशन सेक्सरिया इंटर कॉलेज के बूथ संख्या 252 पहुंचकर एसआईआर फॉर्म भरकर बीएलओ को जमा किया। पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा गौरव आर्य और उनकी पत्नी मोनिका अग्रवाल ने दोनों फॉर्म भरकर जमा किए।सभी व्यक्तियों से अपील की कि एसआईआर फॉर्म भरकर जल्द से जल्द अपने क्षेत्र के संबंधित बीएलओ को जमा कराएं।