सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं का श्रीगणेश गुरुवार से हो गया। पहले दिन जिले के तीन परीक्षा केंद्रों पर इंटर की अंग्रेजी विषय की परीक्षा हुई। पहले दिन ही 24 परीक्षार्थी परीक्षा से गैरहाजिर रहे। परीक्षा केंद्रों के बाहर परीक्षार्थियों के साथ आए अभिवाभकों की भी काफी भीड़ रही।
सुबह साढे़ दस बजे से शुरू हुई परीक्षा में शहर के आगरा रोड स्थित सेकसरिया सुशीला देवी पब्लिक स्कूल में कुल 371 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। इस परीक्षा केंद्र पर छह परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। अलीगढ़ रोड स्थित सेंट फ्रांसिस स्कूल परीक्षा केंद्र पर 553 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। यहां 17 परीक्षार्थी गैर हाजिर रहे। सिकंदराराऊ के परीक्षा केंद्र अमोलचंद्र पब्लिक स्कूल में 117 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।
एक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहा। परीक्षा केंद्रों पर आंतरिक सचल दस्तों ने समय समय पर परीक्षार्थियों को चेक किया और नकल नहीं करने की सख्त हिदायत दी।