फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: दाऊजी मेले के कार्यक्रमों पर 104 दावेदार, प्रशासन जल्द तय करेगा संयोजक

Fri, 21 Aug 2026 02:05 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
ऐतिहासिक लक्खी मेला श्री दाऊजी महाराज में होने वाले सांस्कृतिक और रात्रि कार्यक्रमों की तैयारियां तेज हो गई हैं। कार्यक्रमों के आयोजन के लिए जिला प्रशासन को तय समय सीमा तक 104 आवेदन मिले हैं। इनमें दंगल, लाफ्टर शो, संगीत सम्मेलन और पंजाबी दरबार जैसे चर्चित कार्यक्रमों के लिए भी कई दावेदार सामने आए हैं।
विज्ञापन

20 अगस्त शाम पांच बजे आवेदन की समय सीमा खत्म होने के बाद अब प्रशासन ने आवेदनों की छंटनी शुरू कर दी है। कुछ पारंपरिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए अपेक्षाकृत कम आवेदन मिले हैं। वहीं कार्यक्रमों का संयोजक बनने के इच्छुक आवेदक जनप्रतिनिधियों और नेताओं से संपर्क साधने में जुटे हैं।
एडीएम वित्त एवं राजस्व प्रशांत तिवारी ने बताया कि सभी 104 आवेदनों की समीक्षा की जा रही है। आवेदकों के अनुभव, कार्यक्रम कराने की क्षमता और प्रस्तावित रूपरेखा के आधार पर समिति निर्णय लेगी। जल्द ही कार्यक्रमों के संयोजकों के नाम तय कर मेले का आधिकारिक कार्यक्रम कैलेंडर जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें