फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नमूना फेल होने पर एक कंपनी के उर्वरकों की ब्रिकी पर लगाई रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन


जिले में वंश फर्टिलाइजर के उर्वरकों की ब्रिकी पर जिला कृषि अधिकारी डिपिन कुमार ने प्रतिबंध लगा दिया है। यह कार्रवाई इस कंपनी के माइक्रो न्यूटियंट के नमूने के जांच रिपोर्ट में फेल आने पर की गई है। कृषि विभाग की ओर से फसलों को नुकसान से बचाने को लेकर सभी उर्वरक विक्रेताओं को पत्र जारी कर दिया गया है।

विगत में जिला कृषि अधिकारी द्वारा कोटा स्थित तिवारी खाद भंडार से वंश फर्टिलाइजर गदरपुर उत्तराखंड की कंपनी का माइक्रोन्यूटियंट का नमूना लिया गया था। इस नमूने को जांच के लिए लैब भेजा गया था। नमूने की जांच में यह पाया गया कि इसमें मौजूद फैरस सल्फेट की 19 फीसदी के सापेक्ष 17.60 फीसदी पाई गई। इस आधार पर यह नमूना लैब से आई जांच रिपोर्ट में फेल दर्शाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस आधार पर जिला कृषि अधिकारी ने पूरे जिले में वंश फर्टिलाइजर के उर्वरकों की बिक्री को प्रतिबंध किए जाने के आदेश जारी किए हैं। उन्होंने कहा है कि अगर कोई भी उर्वरक विक्रेता इस कंपनी के उर्वरकों की बिक्री करता हुआ पाया जाता है तो उसके लाइसेंस को निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी। वही उन्होंने बताया कि उर्वरक विक्रेता को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें