फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लान प्लस पर अपलोड होगी वर्ष 2019-20 की कार्ययोजना

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन


हाथरस। ग्राम पंचायत स्तरों पर विभिन्न विभागों के जरिए खुली बैठक कर वर्ष 2019-20 के लिए विकास की कार्य योजना तैयार की गई है। अब इस कार्य योजना को प्लान प्लस वेबसाइट पर अपलोड करने के लिए शासन स्तर से निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इन निर्देशों के जारी होने के बाद विभागीय स्तर से सभी एडीओ पंचायत को निर्धारित प्रारुप में ग्राम पंचायत वार कार्ययोजना अपलोड करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

ग्राम पंचायत विकास योजना के तहत वर्ष 2019-20 में ग्राम पंचायतों में होने वाले विकास कार्यों के बारे में ग्रामीणों से खुली बैठक कर राय ली गई। इस आधार पर प्रत्येक ग्राम पंचायतों में विकास की तस्वीर ग्रामीणों के अनुसार अधिकारियों ने तैयार की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके तहत उपलब्ध संसाधनों का विवरण, आवश्यक आवश्यकताओं का चिन्हिकरण कर उपलब्ध वित्तीय संसाधनों के सापेक्ष अनिवार्य आवश्यकताओं को सम्मलित करने के निर्देश जारी किए गए हैं। डीपीआरओ बनवारी सिंह ने सभी एडीओ पंचायत को निर्देशित किया है कि द्वितीय बैठक के बाद तैयार की गई वर्ष 2019-20 की कार्ययोजना को निर्धारित प्रारुप में तैयार कर प्लान प्लस वेबसाइट पर अपलोड किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें