फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब इंडीस्ट्रीज को मिलेगी 24 घंटे बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हेडिंग
अब उद्योगों को मिलेगी 24 घंटे बिजली
क्रासर
लहरा बिजलीघर से रुहेरी के लिए बनाया जा रहा स्वतंत्र फीडर
डेढ़ किलोमीटर की बन रही लाइन, उद्योग को मिलेगी भरपूर बिजली
अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस। रुहेरी में लग रही उद्योगों को अब अगले माह से भरपूर बिजली मिलेगी। लहरा बिजलीघर से करीब डेढ़ किलोमीटर की नई लाइन बनाने के साथ उद्योगों के लिए स्वतंत्र फीडर बनाया जा रहा है। इस फीडर से व्यापारियों को काफी राहत मिलेगी।
बता दें कि इन दिनों रुहेरी में लग रही एक दर्जन से अधिक उद्योगों को ओढ़पुरा बिजलीघर से सप्लाई दी जा रही है। इस फीडर कुछ नलकूप भी हैं। ओढ़पुरा से रुहेरी के लिए निकलने वाला फीडर ओवरलोड है। इस फीडर पर वर्तमान में डेढ़ एवीए लोड हैं। इस कारण आए-दिन इंडस्ट्रीज को बिजली संकट झेलना पड़ता है। व्यापरियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है।
विज्ञापन

अब नहीं रहेगा बिजली का संकट
बिजली महकमे के अधिकारियों द्वारा रेवेन्यू को बढ़ाने और व्यापारियों को राहत देने के लिए लहरा बिजलीघर से रुहेरी तक डेढ़ किलोमीटर की लाइन डालकर स्वतंत्र फीडर बनाया जा रहा है। यह फीडर अक्तूबर में शुरू होगा। इस फीडर के बनने से उद्योग धंधों को 24 घंटे निर्बाध बिजली मिलेगी। यहां कुछ दिन बाद लगने वाले उद्योगों को भी काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

---
लहरा बिजलीघर से रुहेरी के लिए स्वतंत्र फीडर बनाया जा रहा है। यह फीडर अक्तूबर के शुरू में चालू हो जाएगा। इस फीडर से उद्योगों को 24 घंटे सप्लाई दी जाएगी।
-खानचंद्र, एक्सईएन यूपीपीसीएल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें