न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
हाथरस। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में सांप काटे का देसी तरीके इलाज करते हुए एक वृद्ध दिखे, जबकि यहां मौजूद डॉक्टर ने दोनों युवकों को इलाज दिया, जिससे वे पूरी तरह से ठीक थे, फिर भी उनके परिजन इलाज को लेकर भ्रमित थे।
बुधवार की दोपहर को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में दो अलग-अलग स्थानों से सांप द्वारा काटने के मामले आए, जिनमें पहला कृष्णा पुत्र दुर्गपाल सिंह निवासी अजीतपुर और दूसरा बबलू पुत्र हरीसिंह निवासी कमसारा हसायन के नाम शामिल हैं। दोनों का इलाज यहां पर मौजूद डॉक्टर ने किया। जिससे दोनों ही युवक पूरी तरह से ठीक नजर आ रहे थे।
इस बीच यहां पर एक वृद्ध आए और उनका देसी इलाज करने लगे। सांप के काटने के स्थान पर उनके द्वारा कुछ काले रंग का चूरा टाइप का डाला गया और फिर उसके ऊपर उन्होंने पानी डलवाया। यह देखकर काफी आश्चर्य हुआ कि लोग आज के जमाने में भी इस प्रकार के इलाज पर विश्वास करते हैं। यहां पर मौजूद डॉ. जेके मल्होत्रा ने बताया कि दोनों मरीजों को पूरा इलाज दे दिया है। वह ठीक भी हैं। अब अगर परिवार के लोग किसी से उनका देसी इलाज कराते हैं तो हम उन्हें रोक नहीं सकते।