फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेला परिसर पहुंचे आला अफसर, जाना तैयारियों का हाल

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन

हाथरस। बृज क्षेत्र के लक्खी मेला श्रीदाऊजी महाराज की तैयारियां तेज हो गई हैं। सोमवार को डीएम डॉ. रमाशंकर मौर्य सहित आला अफसरों ने मेला परिसर का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने यहां सफाई इंतजामों का जायजा लिया। शिविरों को देखा। मेला परिसर में बने स्वतंत्रता सेनानी स्तंभ सुधारने के निर्देश दिए।

सोमवार की दोपहर को डीएम डॉ. रमांशकर मौर्य, एडीएम डीपी सिंह, एसडीएम सदर अरुण कुमार सिंह मेला परिसर पहुंचे। मेला परिसर को जोड़ने वाले तीसरे रास्ते को देखा। ठेकेदार को इस रास्ते को खुला छोड़ने की बात कही। उसके बाद सफाई को देखा। मंदिर की ओर रुख किया। रिसीवर कैंप और परिसर में लग रहे शिविरों को देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिसर बने स्वतंत्रता सेनानी स्तंभ सुधारने के निर्देश दिए। ठेकेदार को बाकी राशि जमा करने के लिए कहा। मंदिर सजावट रंगाई-पुताई के अलावा मेला पंडाल की जल्द रंगाई-पुताई कराने के लिए कहा। वहां लग रही बेरीकेडिंग आदि को देखा। जल्द से जल्द काम को पूरा करने के निर्देश अधीनस्थों को दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें