फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालय निर्माण के विरोध में क्षेत्रीय लोगों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन

हाथरस। नगर पालिका प्रशासन की ओर से शहरी क्षेत्र में शौचालयों का निर्माण कराया जा रहा है। इस क्रम में होली वाली गली में भी शौचालय का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। शुक्रवार को क्षेत्रीय लोगों ने इस निर्माण कार्य को रुकवा दिया और नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि नगर पालिका गणेश मंदिर के निकट शौचालय का निर्माण करा रही है। इस कारण उनकी आस्था को ठेस पहुंच रही है।

क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि 10 वर्ष पूर्व से होली वाली गली में गणेश मंदिर है। यहां समय-समय पर कार्यक्रम होते रहते हैं। हजारों की संख्या में भक्तगण इस मंदिर में दर्शन के लिए आते हैं। नगर पालिका की ओर से मंदिर से मात्र आठ फीट की दूरी पर शौचालय का निर्माण कराया जा रहा है। इस कारण यहां मंदिर में पूरे दिन बदबू फैलेगी और वातावरण भी दूषित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे लेकर क्षेत्रीय लोगों ने संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को भी पत्र के माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज करा दी है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि अगर इस शौचालय निर्माण को नहीं रोका गया तो आंदोलनात्मक कदम उठाया जाएगा। शनिवार को क्षेत्रीय लोग शौचालय निर्माण स्थल पर पहुंच गए और निर्माण कार्य कर रहे मजदूरों को भगा दिया। इस कारण शौचालय का निर्माण कार्य रुक गया। इस मौके पर प्रदीप तेनगुरिया, अनिल वर्मा, बंटी वर्मा, सुनील गौड़, मोहनलाल, मनोज वर्मा, मनीष कूलवाल, ललित वर्मा, पप्पू जैन, बंटू वर्मा, अभिषेक रंजन आर्य, राजू वर्मा, धर्मेंद्र, अशोक पहलवान, राजेंद्र अग्रवाल, मुन्नालाल, दिलीप वर्मा, महेश वर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें