फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंट फ्रांसिस कॉलेज में मानकों से अधिक वसूली जा रही थी फीस

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
विज्ञापन


अभिभावकों की शिकायत के बाद डीआईओएस सुनील कुमार द्वारा कराई गई जांच में सेंट फ्रांसिस कॉलेज की फीस मानकों से अधिक निकली। डीआईओएस ने अब विद्यालय प्रशासन को अभिभावकों से ली गई अधिक फीस समायोजित करने एवं भविष्य में मानकों के अनुरूप फीस वसूलने के आदेश जारी किए हैं। जिससे विद्यालय को करीब 50 लाख रुपये वार्षिक फीस कम होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

जांच टीम द्वारा प्रस्तुत की गई रिपोर्ट के बाद डीआईओएस सुनील कुमार ने बताया कि जांच टीम ने अपनी रिपोर्ट में साफ किया कि सीबीएसई बोर्ड द्वारा निर्धारित की गई फीस में विद्यालय प्रशासन को अधिकतम 9.28 प्रतिशत फीस बढ़ाने का अधिकार था, लेकिन विद्यालय प्रशासन द्वारा मानकों के विपरीत 11 प्रतिशत से भी अधिक फीस वृद्धि की गई। जो मानकों के प्रतिकूल थी। डीआईओएस को जांच टीम द्वारा दी गई रिपोर्ट में बताया कि विद्यालय द्वारा यूकेजी की 26400 रुपये फीस ली जा रही थी। जिसमें 5500 रुपये की फीस अधिक है। त्रिमासिक आधार पर यह 1375 रुपये अधिक फीस वसूली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



कक्षा एक व दो के विद्यार्थियों की 28320 रुपये फीस ली जा रही थी। जो मानकों से 6720 रुपये अधिक थी। ली गई त्रिमासिक फीस में 1680 रुपये अधिक लिए गए। कक्षा तीन से पांच तक के विद्यार्थियों की 31080 रुपये फीस निर्धारित की गई जो मानकों से 5700 रुपये अधिक थी। पहली तिमाही में 1425 रुपये अधिक फीस ली गई। कक्षा 6 से 8 तक 32580 रुपये फीस निर्धारित की गई। जो मानकों से 5420 रुपये अधिक थी। पहली तिमाही में 1330 अधिक थी। कक्षा 9 व 10 के लिए 3600 रुपये फीस निर्धारित थी। जिसमें 6120 रुपये अधिक फीस निर्धारित की गई। पहली तिमाही में 1530 रुपये अधिक फीस ली गई। इसी प्रकार कक्षा 11 व 12 में मैथ के विद्यार्थियों से 6880, कॉमर्स में 5160 एवं विज्ञान में 4720 रुपये अधिक निर्धारित की गई थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें