फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उतर प्रदेश में 13 स्थानों पर खुलेंगे नए केंद्रीय विद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
विज्ञापन


सांसद राजेश दिवाकर ने संसद में मानव संसाधन विकास मंत्री से प्रदेश सरकार से केंद्र सरकार को प्राप्त नए केंद्रीय विद्यालय खोलने के प्रस्तावों के संबंध में जानकारी मांगी है।

सांसद के सवाल के जवाब में मानव संसाधन विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने बताया कि केंद्रीय विद्यालय संगठन को उत्तर प्रदेश राज्य सरकार की ओर से सिविल सेक्टर के तहत नए केंद्रीय विद्यालय खोलने के लिए 13 प्रस्ताव और अनुरोध प्राप्त हुए हैं। उत्तर प्रदेश से सभी जिलों में पहले ही जवाहर नवोदय विद्यालय स्वीकृत किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में जिन जगहों पर नए केंद्रीय विद्यालय खोले जाने हैं, उनमें फैजाबाद, फर्रुखाबाद, रमाबाई नगर, सीतापुर, आगरा देहात, सुमेरपुर जिला हमीरपुर, प्रतापगढ़, कौशांबी, बांदा, बहराइच, उन्नाव जिला गोरखपुर, महाराजगंज और फतेहपुर शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें