फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान खान की फिल्म का पोस्टर जलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन


फिल्म अभिनेता सलमान खान द्वारा पाकिस्तान के साथ जंग नहीं, रिश्ते बनने चाहिए और जिन्हें जंग करनी है, वह बॉर्डर पर चले जाएं, संबंधी बयान दिए जाने से राष्ट्र स्वाभिमान दल के कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। दल के कार्यकर्ताओं ने अभिनेता सलमान खान की फिल्म ट्यूबलाइट के पोस्टर को जलाकर इस बयान का तीखा विरोध किया।
विज्ञापन


वक्ताओं ने कहा कि सलमान खान का यह बयान देश विरोधी है। जिस देश ने सलमान को इतना सम्मान और प्यार दिया, वह देश विरोधी बयान देकर जनता की भावनाओं को ठेस पहुंचा रहे हैं। पोस्टर जलाने वालों में दीपक शर्मा, नवनीत गौतम, पीयूष रावत, दक्ष शर्मा, शुभम कुशवाहा, सुमित कांत गोयल, आकाश जोशी, पीयूष मित्तल, गन्नू ठाकुर, छोटू राना, राजू कौशिक, योगेश वार्ष्णेय शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें