फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीसी कैडेट्स को दिया गया सैन्य प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन


9 यूपी वाहिनी एनसीसी हाथरस द्वारा आरपीएम में आयोजित वार्षिक प्रशिक्षण कैंप में मंगलवार को एनसीसी कैडेट्स को सैन्य कार्यवाई का प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

सूबेदार विमलेश कुमार के द्वारा यह प्रशिक्षण प्रदान किया गया। उन्होंने कैडेट्स को पैदल सेना द्वारा लड़ाई के मैदान में की जाने वाली कार्यवाही का तरीका, युद्ध कौशल और बनावट के बारे में बताया।
विज्ञापन


उन्होंने विभिन्न परिस्थितियों और मौसम से जूझते हुए दुश्मन के नजदीक जाकर दुश्मन को मारना, भागना और उसको नेस्तनाबूत करने की कला भी कैडेट्स को बताई।

उन्होंने बताया कि एनसीसी अपने कैडेट्स को इस प्रकार तैयार करती है कि समय आने पर वह हर परिस्थिति से निपट सकें। कैंप के दौरान मातृ छाया केंद्र हाथरस के 50 बच्चों को रात्रि भोज के लिए आमंत्रित किया गया। एनसीसी कैडेट्स ने बच्चों को खाना खिलाया और कॉपी, पेंसिल, पेन अन्य पढ़ाई लिखाई का सामान दिया गया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम को मातृ छाया केंद्र के बच्चों ने देखा और उसमें उत्साह के साथ भाग भी लिया। कैंप के दौरान आयोजित ड्रिल प्रतियोगिता में अच्छी ड्रिल करने वाले कॉलेज को पुरस्कार के लिए चुना गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान कमान अधिकारी कर्नल आरके कौशल, सूबेदार मेजर सुभाष, कैप्टन शकील अहमद, सूबेदार वीएस राना, हवलदार कृष्णपाल सिंह, हवलदार कप्तान सिंह, हवलदार जगनवीर सिंह और अन्य एनसीसी स्टाफ मौजूद था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें