फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: नवरात्र में 130 कराेड़ की 1007 संपत्तियों की हुई खरीद-फरोख्त

Wed, 01 Oct 2025 02:29 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में नवरात्र में जमीन की खरीद-फरोख्त जमकर हुई है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार नवरात्र के दौरान जिले में 22 सितंबर से 30 सितंबर के बीच 1007 जमीनों के बैनामे हुए हैं। इससे 6,51,52,600 रुपये की स्टांप शुल्क के जरिये आय हुई है। इन जमीनों की कुल कीमत करीब 130 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन




नवरात्र में भूमि खरीदना शुभ माना जाता है। यही कारण है कि जिले के सभी निबंधन कार्यालयों में में नवरात्र में जमीनों की जमकर खरीद-फरोख्त हुई। नवरात्र में सभी तहसीलों पर जमीनों और मकानों की खरीद हुई है। स्टांप शुल्क में छूट होने के चलते महिलाओं के नाम से बैनामे अधिक संख्या में हुए हैं। एआईजी स्टांप ने बताया कि नवरात्र में अधिक संख्या में बैनामा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


बैनामों की संख्या – 1007

कुल आय 6,51,52,600
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें