फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोर्टल पर 100 शिकायतें पहुंची डिफाल्टर श्रेणी में

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

अक्तूबर में आईजीआरएस पोर्टल पर आई शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा को लेकर शनिवार को अफसर डिफाल्टर श्रेणी में आने वाली शिकायतों के निस्तारण में जुटे रहे। इस दौरान लगभग 100 शिकायतें डिफाल्टर श्रेणी की पाई गईं। इसे तत्काल मौका मुआयना कर शिकायतों के निस्तारण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। विगत में भी शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही के कारण जिले की रैंकिंग बेहद खराब आई थी। इसमें कई अधिकारियों पर कार्रवाई भी हुई थी।
शासन स्तर से शिकायतकर्ताओं की शिकायतों का घर बैठे ही निस्तारण को लेकर आईजीआरएस, मुख्यमंत्री पोर्टल शुरू किए गए हैं। इन पोर्टल पर शिकायतकर्ता घर बैठे ही अपनी शिकायत को दर्ज करा सकता है। इन शिकायतों के निस्तारण के लिए शासन की ओर से समयावधि भी निर्धारित की गई है। इस समयावधि में शिकायत का निस्तारण न होने की दशा में यह शिकायत डिफाल्टर की श्रेणी में चली जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस श्रेणी में शिकायत न जा सके, इसके लिए समय समय पर विभिन्न माध्यमों से अधिकारियों को निर्देश जारी किए जाते हैं। इसके बावजूद अक्तूबर में करीब 100 शिकायतें डिफाल्टर की श्रेणी में पहुंच गई। अब इन शिकायतों के त्वरित निस्तारण करने को लेकर शनिवार को कार्यालयों में अफसर जुटे रहे। वहीं कुछ शिकायतों का स्थलीय निरीक्षण कर निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें