फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: राजस्व विभाग में चयनित 10 कनिष्ठ सहायकों को मिली तैनाती

Thu, 12 Nov 2026 01:40 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
हाथरस। राजस्व विभाग में कनिष्ठ सहायक के पद पर चयनित प्रदेश के 1146 अभ्यर्थियों को बुधवार को मुख्यमंत्री ने लखनऊ में नियुक्ति पत्र वितरित किए। इनमें से 10 नवनियुक्त कनिष्ठ सहायकों को जिले में तैनाती मिली है।
विज्ञापन

नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कलक्ट्रेट सभागार में दिखाया गया। इस दौरान जिलाधिकारी सत्यप्रकाश पटेल ने नवनियुक्त कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे कार्यभार ग्रहण करने के बाद पूरी मेहनत, लगन और निष्ठा से अपने दायित्वों का निर्वहन करें।
उन्होंने सभी को गंभीरता से प्रशिक्षण प्राप्त करने और कार्यालय के प्रत्येक पटल पर काम करने की प्रक्रिया समझने के निर्देश दिए, ताकि विभागीय कार्यों का बेहतर अनुभव मिल सके। उन्होंने बताया कि कनिष्ठ सहायकों की तैनाती तहसीलों और कलक्ट्रेट में राजस्व विभाग के अंतर्गत की जाती है। कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), जिला सूचना अधिकारी, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें