फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: 10 माह के मासूम की मौत, गलत इलाज का आरोप

Thu, 09 Apr 2026 01:37 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
चंदपा क्षेत्र के गांव नगला कल्लू में एक झोलाछाप के इलाज के दौरान 10 माह के बच्चे की मौत हो गई। परिजनों ने गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया है। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन





गांव नगला कल्लू निवासी आजाद का 10 माह का बेटा आबिद कुछ समय से सर्दी-जुकाम से पीड़ित था। बुधवार की शाम को परिजन उसे इलाज के लिए पास के ही गांव चुरसैन निवासी झोलाछाप रिजवान के पास लेकर पहुंचे। आरोप है कि झोलाछाप ने बच्चे को इंजेक्शन लगा दिया, जिसके कुछ देर बाद ही उसकी हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। बच्चे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।



कोतवाली प्रभारी श्याम सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है, मामले की जांच की जा रही है। वहीं डिप्टी सीएमओ एमआई आलम ने बताया कि बच्चे की मृत्यु के कारणों का पता लगाने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें