फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: रोडवेज बस नहीं चलने से 10 मिनट का सफर एक घंटे में

Sun, 25 Oct 2026 12:53 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
सासनी। क्षेत्र के विभिन्न मार्गों पर रोडवेज बसें न चलने से यात्री बहुत परेशान हैं। उन्हें डग्गेमार वाहनों में जोखिम भरी यात्रा करने पर मजबूर होना पड़ता है। तहसील मुख्यालय होने के बावजूद इन सड़कों पर परिवहन का कोई इंतजाम नहीं है।
विज्ञापन

कस्बे से सासनी नानऊ रोड 15 किलोमीटर दूर है, पर यहां बसें नहीं चलतीं। सासनी जलेसर रोड करीब 35 किलोमीटर लंबा है, जिस पर कई गांव और शहर पड़ते हैं। यात्री इस रोड पर घंटों वाहनों का इंतजार करते हैं, पर वाहन मुश्किल से मिलते हैं। सासनी इगलास रोड पर भी दर्जनों गांव हैं, लेकिन रोडवेज सेवा उपलब्ध नहीं है। हजारों यात्री रोजाना इन मार्गों पर यात्रा करते हैं, पर संसाधनों का अभाव है। उन्हें डग्गेमार वाहनों पर निर्भर रहना पड़ता है।
गांव नगला गढ़ू तक कोई बस नहीं चलती। उन्हें एक घंटे इंतजार के बाद चार किलोमीटर की यात्रा डग्गेमार वाहन से करनी पड़ती है।
-चंदन कुमार, यात्री
सासनी नानऊ रोड पर शाम 6 बजे के बाद वाहन भी बंद हो जाते हैं। इससे दो जिलों के बीच यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को भारी परेशानी होती है। मुन्ना लाल शर्मा ने सासनी विजयगढ़ रोड पर भी रोडवेज बसें चलाने की मांग की।
विज्ञापन

-प्रदीप उपाध्याय, यात्री
सासनी स्टेशन भी इसी मार्ग पर है लेकिन यहां पर यातायात की व्यवस्था नहीं है। घंटे खड़े होने के बाद विजयगढ़ के लिए वाहन निकलते हैं। जिससे काफी परेशानी होती है। इस मार्ग पर रोडवेज बस चलानी चाहिए।
विज्ञापन

-मुन्नालाल शर्मा, यात्री

यात्रियों की मांग पर प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। स्वीकृति के बाद ग्रामीण मार्गाें पर बसों का संचालन किया जाएगा।
-मंगेश कुमार, हाथरस डिपो प्रभारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें