ग्राम पंचायत अगराना जरारा में बना अन्नपूर्णा भवन। स्रोत : विभाग
- फोटो : Samvad
जिले में राशन कार्डधारकों को खाद्यान्न वितरण के लिए ग्राम पंचायतों में 10 अन्नपूर्णा भवन तैयार किए जा रहे हैं। 4 भवन बनकर तैयार हो चुके हैं। अब इन भवनों के माध्यम से खाद्यान्न का वितरण किया जाएगा। इन भवनों में कार्डधारकों के लिए प्रतीक्षालय भी बनाया जा रहा है। इस भवन को राशन डीलर की आय बढ़ाने के मकसद से भी तैयार किया जा रहा है।
शासन के निर्देश पर जिले में प्रथम चरण में 10 अन्नपूर्णा भवन बनाए जा रहे हैं। यह भवन मनरेगा से बनाए जा रहे हैं। मनरेगा के तहत बनाए जा रहे इस भवन को पूर्ति विभाग के मानकों के आधार पर तैयार किया जा रहा है। इस भवन में एक हॉल, एक प्रतीक्षालय के साथ साथ जनसेवा केंद्र संचालन की व्यवस्था की जा रही है।
इस भवन में खाद्यान्न लेने के लिए आने वाले कार्डधारकों को अपना नंबर आने के लिए इंतजार करने के लिए प्रतीक्षालय बनाया गया है। इस प्रतीक्षालय में कुर्सियां लगाई जाएंगी। वहीं इस भवन में राशन डीलर जन सेवा केंद्र का संचालन व जनरल स्टोर खोल सकेगा। इसके जरिए राशन डीलर अपनी आय को बढ़ा सकेगा। डीएसओ ध्रुवराज यादव ने बताया कि चार भवन बनकर तैयार हो गए हैं। इन भवनों में शासन के निर्देश के क्रम में मशीन व अन्य सामान स्थापित किए जाएंगे।