कोतवाली हाथरस जंक्शन पुलिस ने विवाहिता से दुष्कर्म करने और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के आरोपी विजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को पुसिल द्वारा आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया।
बता दें कि कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र एक गांव निवासी 34 वर्षीय विवाहिता का पति ईंट भट्ठा पर काम करता है। बृहस्पतिवार की दोपहर को महिला कहीं से वापस घर आ रही थी। तभी एक व्यक्ति उसे कुछ सुंघाकर खेत में ले गया।
वहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने दुष्कर्म का वीडियो भी बना लिया था और विवाहिता को ब्लैक मेल करने लगा था। संवाद