फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान के लिए सुरक्षा के बीच बूथों पर पहुंचीं 1,311 पोलिंग पार्टियां

Thu, 18 Apr 2019 12:09 AM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन
एमजी पॉलिटेक्निक से वाहनों के लिए रवाना होती पोलिंग पार्टी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हाथरस। लोकसभा चुनाव के तहत लोकतंत्र का उत्सव 18 अप्रैल गुरुवार को होगा। मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान दिवस से एक दिन पहले बुधवार को प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों की निगरानी में 1311 पोलिंग पार्टी सुरक्षा बलों के साथ एमजी पॉलीटेक्निक कॉलेज परिसर से दोपहर तक निर्धारित मतदेय स्थलों के लिए वाहनों से रवाना किया गया। इधर, बाहर से पैरामिलिट्री फोर्स भी यहां आ गई और फोर्स ने बूथों पर जाकर मोर्चा संभाल लिया। पूरे जिले की सीमाएं सील कर दी गईं और वाहनों की कड़ी चेकिंग शाम से शुरू हो गई। डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार द्वारा खुफिया तंत्र को सक्रिय कर दिया गया और संवेदनशील और सार्वजनिक स्थलों पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन


डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांति पूर्ण ढंग से मतदान कराने के लिए जिला प्रशासन के संकल्प को पूरा करने के लिए सभी मतदान कार्मिकों को निष्ठा एवं ईमानदारी से अपने दायित्वों को पूरी जिम्मेदारी से अंजाम देने की हिदायत दी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनकी कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प से जनपद मेें सकुशल मतदान होगा। हाथरस लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के तहत जिले के तीन विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र हाथरस, सादाबाद और सिकंदराराऊ में गुरुवार 18 अप्रैल को मतदेय स्थलों पर सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा। जिले में सभी मतदेय स्थल पैरा मिलिट्री फोर्स के कड़े सुरक्षा घेरे में रहेंगे। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ शंकर मीणा ने चेतावनी दी है कि शांतिपूर्ण मतदान को प्रभावित करने वाले असामाजिक तत्वों से सुरक्षा बल सख्ती से निपटेगा।

  बुधवार को एमजी पॉलीटेक्निक कॉलेज में सुबह पोलिंग पार्टी के समस्त मतदान कार्मिकों तथा माइक्रो ऑब्जर्वर ने अपनी उपस्थित दर्ज कराकर अपनी ड्यूटी वाले विधानसभा क्षेत्र तथा मतदेय स्थल के बारे में जानकारी की और निर्धारित स्टाल से ईवीएम तथा मतदान के लिए जरूरी अभिलेख आदि प्राप्त कर भली भांति चेक किए। प्रेक्षक रजत कुमार बोस, व्यय प्रेक्षक रामलिंगम, मंडलायुक्त अजयदीप सिंह, अपर आयुक्त शमीम अहमद ने एमजी पॉलीटेक्निक पहुंचकर पोलिंग पार्टियों की रवानगी की स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें