फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1,187 पोलिंग पार्टियां संपन्न कराएंगी चुनाव

Thu, 09 Feb 2017 11:26 PM IST
अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन
प्रशिक्षण देते एसपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एमजी पॉलीटेक्निक हाथरस से जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों के लिए पोलिंग पार्टियां शुक्रवार की सुबह से रवाना की जाएंगी। पार्टियों की रवानगी के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 
विज्ञापन

रवानगी से ठीक पहले कार्मिकों को उनके ड्यूटी स्थल की जानकारी दी जाएगी और उसके बाद जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट की निगरानी में उन्हें सुरक्षा कर्मियों के साथ वाहनों से ड्यूटी स्थल पर रवाना किया जाएगा।

कुल 1,306 पोलिंग पार्टियां चुनाव में लगाई गई हैं, जिनमें से 10 प्रतिशत पार्टियां रिजर्व ड्यूटी के लिए रहेंगी। 1,187 पोलिंग पार्टियां बूथों पर मतदान कराएंगी। डीएम अविनाशकृष्ण सिंह, एसपी दिलीप कुमार, एडीएम एएच कर्नी और सीडीओ जावेद अख्तर जैदी के अलावा आयोग के तीनों सामान्य और पुलिस प्रेक्षक ने भी पॉलीटेक्निक पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन


पोलिंग पार्टियों की रवानगी के लिए पॉलीटेक्निक परिसर में कुल 36 टेबल लगाई गई हैं। इन्हीं टेबल से कार्मिकों को ड्यूटी स्थल की पर्चियों का वितरण किया जाएगा। अधिकारियों और मीडिया के लिए अलग-अलग टैंट लगाए गए हैं। किसी भी तरह की शिकायत कर्मचारी अधिकारियों के कैंप पर पहुंचकर कर सकते हैं।

इसके अलावा पूछताछ केंद्र भी स्थापित किया गया है। आकस्मिक चिकित्सा के लिए स्वास्थ्य विभाग का भी कैंप रहेगा। पानी और सफाई के भी मुकम्मल इंतजाम मौके पर किए गए हैं। मतदान कर्मचारियों के साथ ही सुरक्षा कर्मियों को भी पॉलीटेक्निक के मैदान से साथ-साथ रवाना किया जाएगा। पुलिस कर्मियों की रवानगी का जिम्मा सेक्टर और जोनल पुलिस ऑफिसर को दिया गया है। 

बूथ लूटने वालों को देखते ही गोली मारने के आदेश
विधानसभा चुनाव में अशांति फैलाने वालों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जो भी लोग अशांति फैलाने का प्रयास करेंगे, उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। फोर्स को बूथ लूटने के प्रयास करने वालों में देखते ही गोली मारने के आदेश दिए गए हैं।

यह विचार गुरुवार को जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाशकृष्ण सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में पत्रकारों को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि पोलिंग बूथ लूटने एवं अशांति फैलाने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा, जिससे उत्पातियों एवं अशांति फैलाने वालों को सबक सिखाया जा सके। इसके लिए सभी पोलिंग बूथों पर एसएसटी एवं बीएसएफ की तैनाती कर दी गई हैं। उन्होंने बताया कि इस चुनाव में जिले में 10,78,677 मतदाता मतदान करेंगे। इनके अलावा जिले में 47 थर्ड जेंडर वाले मतदाता भी मतदान में भाग लेंगे। जो जिले के 42 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।
 चुनाव के लिए 1187 बूथ एवं 830 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। इस चुनाव में 50 डिजिटल बूथ, 211 माइक्रो ऑब्जर्वर, 120 बूथों का लाइव ब्रॉडकास्टिंग, 96 सेक्टर, 14 जोन, 121 स्टेटिक मजिस्ट्रेट, तीन सुपर जोनल मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे। वार्ता  में एडीएम एएच कर्नी,  पीडी चंद्रशेखर शुक्ला, डीआईओ यतीश चंद गुप्ता उपस्थित थे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें