फोटो-23-प्रशिक्षण के समापन पर प्रशिक्षणार्थी को प्रमाण पत्र देतीं सीडीओ निधि गुप्ता वत्स। संवाद
- फोटो : HARDOI
हरदोई। उद्योग विभाग के बैनर तले संचालित विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण के उपरांत सीडीओ ने टूल किट दी। कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले लोग अपने हुनर का इस्तेमाल कर स्वरोजगार की राह पर आगे बढ़ें।
लखनऊ रोड स्थित एसएस इंस्टीट्यूट में संचालित छह दिवसीय कौशल वृद्धि प्रशिक्षण का समापन हो गया। उद्योग विभाग की ओर से लोहार, सुनार, नाई, राजमिस्त्री, दर्जी, हलवाई, कुम्हार, मोची, बढ़ई आदि के कार्यों का 225 लोगों को प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान सीडीओ निधि गुप्ता वत्स ने प्रमाणपत्र और टूल किट वितरित की। प्रशिक्षणार्थियों द्वारा बनाए गए विभिन्न मॉडलों का भी अवलोकन किया। इस दौरान उद्योग केंद्र के उपायुक्त एसके त्रिपाठी भी मौजूद रहे।