फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: फंदे से लटका मिला युवक का शव, भाई ने लगाया हत्या का आरोप

विज्ञापन
फोटो-2- रविकांत। फाइल फोटो
विज्ञापन
पाली। मोहल्ला भगवंतपुर में बुधवार शाम घर से निकले युवक का शव कूड़ा निस्तारण केंद्र के पास आम के बाग में फंदे से लटका मिला। मृतक के भाई ने हत्या करके शव लटकाने का आरोप लगाया है। घटना बृहस्पतिवार सुबह की है।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला भगवंतपुर निवासी रविकांत उर्फ नन्हे (19) दिल्ली की एक फैक्टरी में काम करते थे। 22 जनवरी को वह गांव आए थे। बड़े भाई प्रशांत के मुताबिक, बुधवार शाम रविकांत बिना कुछ बताए घर से निकल गए। रात में वह वापस नहीं आए। आसपास और रिश्तेदारी में तलाश की गई लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा।
बृहस्पतिवार सुबह मोहल्ले में कूड़ा निस्तारण केंद्र के पास आम के बाग में पेड़ पर मफलर के फंदे से रविकांत का शव लटका मिला। वहां से निकल रहे मोहल्लेवासियों ने रविकांत को पहचान लिया। परिजनों और पुलिस को सूचना दी। फॉरेंसिक टीम ने मौके से नमूने जुटाए। रविकांत दो भाइयों में छोटे थे। प्रशांत ने घटना के हालात पर संदेह जताया। उन्होंने आरोप लगाया कि किसी ने रविकांत की हत्या करके शव लटका दिया है। थानाध्यक्ष सोमपाल गंगवार ने बताया कि शव का पंचनामा भरवाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

फोटो-2- रविकांत। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें