फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: डिजिटल लाइब्रेरी का युवाओं को करना होगा इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरदोई। जिले में शासन की ओर से स्वीकृत डिजिटल लाइब्रेरी के लिए प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं को इंतजार करना होगा।
शासन की ओर से माध्यमिक शिक्षा विभाग को डिजिटल लाइब्र्रेरी बनाने की स्कीकृत प्रदान की गई है। यह लाइब्रेरी एक हजार वर्ग मीटर में बनाई जानी थी। लाइब्रेरी पूर्ण रूप से डिजिटल होगी। लाइब्रेरी के लिए विभाग की ओर से भूमि के चयन की प्रक्रिया शुरू की गई थी।
लाइब्रेरी का निर्माण जीआइसी परिसर में कराए जाने की कवायद चल रही थी। इसके लिए जीआईसी परिसर को घंटाघर मार्ग और कलक्ट्रेट गेट के निकट के स्थान पर चर्चा चल रही थी। इसके लिए विभाग की ओर से प्रशासन से स्थान की मंजूरी के लिए पत्रावली भेजी गई है। इस लाइब्रेरी के निर्माण पर 12 से 15 करोड़ रुपये व्यय किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं डिजिटल लाइब्रेरी बनाने की प्रक्रिया अभी तक फाइलों में ही दौड़ रही है। उसका निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। इससे युवाओं को अभी लाइब्रेरी का इंतजार करना होगा। जिला विद्यालय निरीक्षक बाल मुकुंद प्रसाद ने बताया कि डिजिटल लाइब्रेरी के लिए प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें