फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी रंजिश में युवक को गोली मारी, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। मझिला के बसबेरिया गांव में शुक्रवार दोपहर चुनावी रंजिश में दबंगों ने युवक को गोली मार दी। पैर पर गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी उसे जानमाल की धमकी देकर भाग निकला। परिजनों ने पुलिस को सूचना देकर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

गांव निवासी सतीशचंद्र पांडेय (35) पुत्र रामस्वरूप पांडेय खेती करता है। गांव में एक परिवार से उसकी प्रधानी के चुनाव से रंजिश चल रही है। सतीश ने बताया कि विपक्षी उसे आए दिन जानमाल की धमकी दे रहे थे। शुक्रवार दोपहर वह खेत जाने की बात कहकर घर से निकला था तभी दबंगों ने उसे घेर लिया। विरोध करने पर फायर झोंक दिया। बायें पैर पर गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। फायरिंग की आवाज से गांव में हड़कंप मच गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना देकर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। एसओ संजीव शर्मा ने बताया कि चुनावी रंजिश में वारदात हुई है। पीड़ित पक्ष से तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें