फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: युवक संदिग्ध हालात में लापता, गुमशुदगी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। नगर के मोहल्ला अख्तियारपुर से बाजार करने गया युवक संदिग्ध हालात में लापता हाे गया। अख्तियारपुर मोहल्ला के निवासी राजेश कुमार पिछले कुछ वर्ष से परिवार के साथ हरियाणा के फरीदाबाद में रहते हैं। राजेश के मुताबिक 31 जनवरी को वह परिवार के साथ अख्तियारपुर स्थित घर आए थे। बीती 13 फरवरी को उनका पुत्र शिवेंद्र (19) दिन में 11 बजे घरेलू सामग्री की खरीद के लिए बाजार गया था। शाम तक वापस न आने पर उसका फोन मिलाया, तो मोबाइल स्विच ऑफ मिला। काफी तलाश करने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। शुक्रवार काे गुमशुदगी का मामला पुलिस ने दर्ज किया है। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें