हरदोई। शहर में बिलग्राम चुंगी के निकट नॉर्मल स्कूल के सामने ई-रिक्शा और बाइक की भिड़ंत हो गई। इसमें बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि छोटा भाई घायल हो गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई । घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सुरसा थाना के मढि़या जानकीनगर निवासी रामकिशोर (47) अपने भाई प्रेम लाल (27) के साथ हरदोई में किसी काम के लिए आए थे। सोमवार की शाम को वापस अपने गांव बाइक से जा रहे थे। इसी बीच शहर में बिलग्राम चुंगी के निकट नार्मल स्कूल के सामने आ रहे ई- रिक्शा से टक्कर हो गई। इसमें बाइक सवार दोनों भाई घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। यहां पर डॉक्टर ने रामकिशोर को मृत घोषित कर दिया,जबकि प्रेमलाल का इलाज चल रहा है। राम किशोर खेती किसानी का काम करते थे। चार पुत्र व एक पुत्री है। शहर कोतवाल संजय पांडेय ने बताया सूचना मिली है ।अभी परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है।