फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: सड़क किनारे मिले युवक की अस्पताल में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हरदोई। सड़क किनारे पड़े मिले युवक की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। मंगलवार को उसकी शिनाख्त हो गई। मृतक ट्रक चालक था और पिहानी कोतवाली क्षेत्र के मंसूर नगर का रहने वाला था।
बीते रविवार को देहात कोतवाली क्षेत्र में गोशाला के पास संदिग्ध हालत में सड़क किनारे एक युवक पड़ा था। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया था। सोमवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हाे गई थी। शिनाख्त न हो पाने के कारण शव मॉर्च्युरी में रखवा दिया गया था। मंगलवार को उसके पास से मिले मोबाइल नंबरों और अभिलेखों से छानबीन की गई, तो उसकी शिनाख्त मनोज (30) निवासी मंसूर नगर कोतवाली पिहानी के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की जानकारी पर परिजन मौके पर आ गए। मनोज ट्रक चालक था। रविवार की सुबह वह काम पर जाने के लिए घर से निकला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें