फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि समेत तीन नामजद, सौ अज्ञात पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हरदोई। गोपामऊ में मंदिर की मूर्ति क्षतिग्रस्त किए जाने के बाद हुए बवाल को लेकर भाजपा नेता ने नगर पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी समेत तीन लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज हुआ है।
पिहानी कोतवाली क्षेत्र के बखरिया निवासी नागेंद्र सिंह भाजपा के गोपामऊ मंडल के अध्यक्ष हैं। सोमवार रात टडि़यावां थाने में दी तहरीर में उन्होंने बताया कि रविवार की रात कस्बा निवासी राज कुमार गुप्ता ने फोन कर जानकारी दी कि लालपीर मोहल्ले में स्थित मंदिर में एक धर्म विशेष के व्यक्ति ने मूर्ति क्षतिग्रस्त कर दी है। इस पर उन्होंने पुलिस से मामले में कार्रवाई करने के लिए कहा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह फिर से राज कुमार गुप्ता ने फोन कर कस्बे के पिहानी तिराहा पर बुलाया। मौके पर देखा तो राज कुमार गुप्ता, सत्यपाल और नगर पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में प्रत्याशी रहे नौशाद नदवी व लगभग सौ लोग लाठी डंडा ईंट पत्थर लेकर सड़क जाम किए थे और नारेबाजी कर रहे थे। नागेंद्र सिंह ने बताया कि यह लोग कह रहे थे कि मूर्ति क्षतिग्रस्त करने वाले को अगर नहीं पकड़ा गया तो पुलिस चौकी में आग लगा देंगे और कस्बे की दुकाने बंद कराने लगे।
नागेंद्र ने यह सब करने से मना किया तो राज कुमार गुप्ता ने भीड़ की ओर इशारा कर दिया और सभी लोग लाठी-डंडा लेकर मारपीट करने लगे। आरोप है कि पिटाई के दौरान उनसे पांच हजार रुपये छीन लिए गए और चश्मा तोड़ दिया गया। मंडल अध्यक्ष की तहरीर पर पुलिस ने राज कुमार गुप्ता, सत्यपाल और नौशाद को नामजद करते हुए सौ अज्ञात लोगों के खिलाफ लूट, बलवा आदि की धाराओं में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

घटना में आरोपी बनाए गए नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रत्याशी रहे और पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि नौशाद नदवी ने बताया कि घटना के दिन वह कस्बे में थे ही नहीं। राजनीतिक साजिश के तहत नाम घसीटा जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर पुलिस ने निष्पक्ष जांच की तो सब कुछ सामने आ जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें