हरदोई। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के तड़ेर निवासी युवक की तालाब में डूबकर मौत हो गई। लगभग पांच घंटे बाद उसका शव तालाब से बाहर निकाला जा सका।
विज्ञापन
तड़ेर निवासी शेर सिंह (29) खेती करते थे। पिता राम नरेश ने बताया कि बृहस्पतिवार देर शाम शेर सिंह गांव के उत्तर की ओर शौच के लिए गए थे। रात तक वापस न आने पर परिजन ने उनकी तलाश की। इस दौरान पास स्थित तालाब में ग्रामीणों और परिजन ने शेर सिंह की तलाश शुरू की। लगभग पांच घंटे बाद उनका शव तालाब से बरामद हुआ। मृतक के परिवार में पत्नी लाली, एक पुत्र और दो पुत्रियां हैं। घटना का पता चलते ही परिजन बदहवास हो गए।
सीओ शाहाबाद संतोष सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में पैर फिसल जाने के कारण युवक के तालाब में गिर जाने और डूब जाने से मौत होने की बात पता चली है। पोस्टमार्टम में अगर कुछ संदिग्ध मिलेगा तो उस आधार पर जांच की जाएगी। हालांकि परिजन ने भी कोई आरोप नहीं लगाए हैं।