फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: बच्चे को घसीटकर घर ले गया युवक, किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार शाम मकान के बाहर खेल रहे आठ साल के बच्चे को युवक घसीटकर अपने घर ले गया। घर में बच्चे के साथ दुष्कर्म किया। किसी तरह घर पहुंचा बच्चा चारपाई पर जाकर गिर पड़ा। पूछने पर उसने मां को पूरी बात बताई।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। एक गांव निवासी बच्चा करीब 5:30 बजे घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान गांव निवासी सोनू ने उसे वहां से घसीट लिया। कुछ ही दूरी पर स्थित अपने घर ले गया जहां उसने दुष्कर्म किया। कोतवाल अरविंद राय ने बताया कि आरोपी की उम्र 30 साल है और वह अविवाहित है। गांव स्थित मकान में अकेले ही रहता है और शराब पीने का आदी है। बच्चे की मां की शिकायत पर पाॅक्सो समेत कई धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें