फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: पिटाई से आहत युवक ने फंदा लगाकर की खुदकुशी

विज्ञापन
फोटो- 31- मनीष। फाइल फोटो
विज्ञापन
- पिता ने गांव के तीन लोगों पर लगाया पीटने का आरोप, शव पर नहीं मिले चोट के निशान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। सुरसा थाना क्षेत्र के जूरा गांव में सोमवार रात युवक ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजनों का आरोप है कि गांव में बच्चों के बीच हुए विवाद में तीन लोगों ने युवक की पिटाई कर दी थी। इससे आहत होकर युवक ने खुदकुशी की है।
जूरा निवासी मनीष (18) ईंट-भट्ठे पर बेलदारी करता था। पिता मेवाराम ने बताया कि सोमवार रात बच्चों के बीच हुए विवाद को लेकर गांव के तीन लोगों ने मनीष को पीट दिया था। इसके कारण वह परेशान था। मनीष अपने पिता मेवाराम और मां कमलादेवी के साथ आरोपियों के घर उलाहना देने भी गए थे। इसके बाद मेवाराम अपनी पत्नी के साथ गांव में ही एक जगह रुक गए और मनीष घर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात में जब दंपती घर पहुंचे तो मनीष के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। कई बार आवाज देने पर भी कोई जवाब न मिलने पर खिड़की से झांककर देखा तो मनीष गमछे के फंदे से लटका हुआ था। इसके बाद मेवाराम ने जोर से धक्का देकर दरवाजा खोला और पुलिस को सूचना दी। मृतक पांच भाई बहनों में सबसे छोटा और अविवाहित था। थानाध्यक्ष विश्वास शर्मा ने बताया कि शव पर जाहिरा चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों ने जो आरोप लगाए हैं, उस पर भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें