फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, पिता ने लगाया प्रताड़ना का आरोप

विज्ञापन
फोटो- 37- विवेक त्रिवेदी। फाइल फोटो
विज्ञापन
भरावन। अतरौली थाना क्षेत्र के छतिहा रामपुर निवासी युवक ने शुक्रवार को संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज लखनऊ पहुंचे, वहां उपचार के दौरान शनिवार को उसकी मौत हो गई। युवक के पिता ने कर्ज की प्रताड़ना से तंग आकर जहर खाने का आरोप लगाया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

छतिहा रामपुर निवासी अलोपी त्रिवेदी का पुत्र विवेक त्रिवेदी (27) लखनऊ में अपने चाचा मूलचंद्र के घर रहकर फूड डिलीवरी का काम करता था। बताया कि वर्ष 2021 में उसने गाय खरीदने के लिए लखनऊ के गढ़ी निवासी एक व्यक्ति से 50 हजार रुपये 15 प्रतिशत ब्याज पर लिए थे। पिता का दावा है कि विवेक ब्याज समेत चार लाख रुपये अदा कर चुका था। वर्ष 2024 में दो लाख रुपये का लोन लेकर भी वापस किए, लेकिन इसके बावजूद 55 हजार रुपये और मांगे जा रहे थे।
आरोप है कि हर सप्ताह 7,500 रुपये ब्याज देने का दबाव बनाया जाता था। रुपये न देने पर बेइज्जती करने और खेत जोतने की धमकी दी जाती थी। पिता ने बताया कि 16 अक्तूबर को विवेक उससे मिलने गया था। घर लौटने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और उल्टियां होने लगीं। मेडिकल कॉलेज लखनऊ ले जाते समय विवेक ने छोटे भाई वैभव को बताया कि प्रताड़ना से परेशान होकर उसने जहरीला पदार्थ खा लिया है। शुक्रवार शाम उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। लखनऊ में पोस्टमार्टम कराया गया है। प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत पांडेय ने बताया कि शिकायत मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

फोटो- 37- विवेक त्रिवेदी। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें