फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: दो बाइकों की टक्कर में युवक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संडीला (हरदोई)। लखनऊ-पलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर तिलुइया अंडरपास पर शनिवार को दो बाइकों की टक्कर हो गई। घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए।
विज्ञापन

उन्नाव जिले के औरास थाना क्षेत्र अंतर्गत मवई निवासी वकील (32) गांवों में पाइपलाइन डालने का काम करते हैं। शनिवार को वह अपने गांव से बाइक से संडीला के तिलुइया गांव काम करने जा रहे थे। लखनऊ-हरदोई राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित तिलुइया के अंडरपास से निकल रहे थे। इसी दौरान हरदोई की तरफ से फैक्टरी में काम करके घर आ रहे तिलुइया निवासी बाइक सवार जितेंद्र (28) और अजय (32) की बाइक से टकरा गए। बाइकों की टक्कर में तीनों सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों ने तीनों को ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संडीला पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने वकील को मृत घोषित कर दिया। जितेंद्र और अजय को लखनऊ ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया। बाइक सवार वकील हेलमेट नहीं लगाए था, जबकि दूसरे बाइक पर सवार अजय हेलमेट लगाए था। उसके परिवार में पत्नी प्रिया और एक पुत्री है। कोतवाल राकेश यादव ने बताया कि शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें