फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: कार की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, पति- पुत्र घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। पत्नी और बेटे के साथ जा रहे बाइक सवार को पीछे से कार ने टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार महिला की मौत हो गई, जबकि पति और पुत्र घायल हो गए। चालक कार मौके पर छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन

सहोरा निवासी अरुण कुमार श्रीवास्तव (40) अपनी पत्नी अरुणा देवी (38) और पुत्र आदर्श (15) के साथ बाइक से जमालपुर जा रहे थे। गांव से बाहर निकलकर वह सड़क पर आए ही थे कि पाली की तरफ से आ रही कार ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार दंपती और पुत्र सड़क पर गिर गए। बाइक कार में फंस गई और 200 मीटर तक घिसटती चली गई। इसके बाद कार कंडे की बठिया में टकराकर सड़क किनारे खाई में लटक गई। स्थानीय लोगों ने तीनों घायलों को सीएचसी शाहाबाद पहुंचाया। यहां अरुणा को मृत घोषित कर दिया गया, पति और पुत्र को मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया कि कार कब्जे में ले ली है। पंजीकरण नंबर के आधार पर मालिक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें