फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: कूलर सही करते समय करंट लगने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पाली। पाली थाना क्षेत्र के भरखनी गांव में एक युवक को कूलर सही करते समय करंट लग गया। करंट लगने से बेहोश हुए युवक को परिजन फर्रुखाबाद के एक अस्पताल ले गए।
विज्ञापन

यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। घर वापस पहुंचकर परिजनों ने शव बर्फ की सिल्ली पर रख दिया। इसी दौरान कुछ परिजनों को शव में हलचल महसूस हुई तो जिला अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। युवक की नौकरी 15 दिन पहले ही लगी थी।
पाली थाना क्षेत्र के भरखनी गांव निवासी मोहन वाजपेयी (21) रोडवेज में परिचालक था। शनिवार सुबह घर में कूलर खराब हो गया था। मोहन कूलर को सही कर रहा था। इसी दौरान अचानक बिजली आने से मोहन को करंट लग गया।
विज्ञापन

बेहोश होने पर परिजन फर्रुखाबाद ले गए। यहां चिकित्सक ने मोहन को मृत घोषित कर दिया। परिजन शव लेकर वापस गांव आए तो परिजनों को शव में हलचल महसूस हुई। इस पर परिजन जिला अस्पताल ले गए। यहां मृत घोषित कर दिया गया। मृतक दो भाइयों में छोटा था। परिवार में पत्नी सुमति और मां ऊषा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें