फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के नशे में जहरीला पदार्थ खाकर युवक ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। बघौली थाना क्षेत्र के ग्राम लोहापार में शराब के नशे में युवक ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों को पता चला तो उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

लोहापार निवासी शिवम (18) गांव में ही रहकर मजदूरी करता था। उसके पिता पारस का निधन एक वर्ष पहले हो चुका है। परिवार में मां कमला के अलावा चार छोटे भाई-बहन हैं।
कमला के मुताबिक शिवम शनिवार को गांव में शराब के नशे में घूम रहा था। इसके बाद उसने गांव में स्थित एक दुकान से गेहूं की फसल में छिड़के जाने वाले कीटनाशक को लेकर खा लिया।
विज्ञापन

घर पर आने के कुछ देर बाद ही उसकी हालत बिगड़ गई। एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल लाया गया। कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। बेटे का शव देख कमला बेसुध हो गई। अस्पताल में मौजूद कुछ लोगों ने उसे संभाला। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें